फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   एथलेटिक डे बोडिंग खेल अकादमी होगी शुरू

एथलेटिक डे बोडिंग खेल अकादमी होगी शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी फरीदाबाद।
विज्ञापन
एथलेटिक के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। खेल विभाग की ओर से पहली एथलेटिक की डे बोडिंग खेल अकादमी शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सेक्टर 12 खेल परिसर में शुक्रवार को ट्रायल आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान खिलाड़ियों को मूल प्रमाण पत्र, नवीनतम फोटो, 10 वीं कक्षा का प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र लेकर आना होगा। इसमें 12 से 19 आयुवर्ग के करीब 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसमें चुने गए खिलाड़ियों को प्रतिमहीने 24 दिनों तक रोजाना 80 रुपए प्रतिदिन दिया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में खेल नर्सरी और खेल अकादमी को शुरू करने की योजना है। प्रथम चरण में खेल विभाग में तैनात कोच के माध्यम से इसे शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद निजी स्कूलों और खेल अकादमियों को भी विभिन्न खेलों की नर्सरी शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जिले में पहली खेल अकादमी को शुरू करने के लिए विभाग की ओर से स्वीकृति मिल गई है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ट्रायल के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। खिलाड़ियों का चयन कर इसकी सूची मुख्यालय भेजा जाएगा। सबकुछ ठीक रहा तो अप्रैल में इसे शुरू कर दिया जाएगा। एथलेटिक कोच धमेंद्र का कहना है कि ट्रायल में 12 से 19 आयुवर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते है। चुने गए खिलाड़ी अधिक्तम 23 वर्ष तक अकादमी में रह सकते है। इसके बाद उन्हें अकादमी में रहने की स्वीकृति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
---------- एथलैटिक्स की डे-बोर्डिग खेल अकादमी में खिलाडियों के चयन टायल, बैटरी टैस्ट, योग्यता तथा खेल उपलब्धियों के आधार पर किया जाएगा। एथलैटिक्स में प्रत्येक .इवेंट व आयुवर्ग में दो खिलाडियों का चयन किया जाएगा। जगबीर सिंह, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
अवध
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed