{"_id":"616ffe675aab1e44c73e7c6f","slug":"faridabad1634729575","type":"story","status":"publish","title_hn":"20.80 करोड़ रुपये की लागत से बने खेड़ी पुल का हुआ शुरु","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
20.80 करोड़ रुपये की लागत से बने खेड़ी पुल का हुआ शुरु
फरीदाबाद। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद में सड़कों व पुलों का बेहतरीन जाल बिछाया जा रहा है। इससे यहां विकास के नए रास्ते खुलेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री बुधवार को 20.80 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए छह लेन के खेड़ी पुल का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद व नहरपार क्षेत्र को जोड़ने के लिए खेड़ी पुल काफी संकरा था और काफी जर्जर हालत में था। उन्होंने कहा कि यह पुल ओल्ड फरीदाबाद को सेक्टर 17,18,19 व नहर पार के सेक्टर 85,86,87,88, बीपीटीपी, भुपानी गांव, जसाना, सिडोला व मंझावली को जोड़ता है। इस पुल से भारी संख्या में ट्रैफिक का आवागमन होता है। पुल संकरा होने की वजह से हमेशा जाम लगा रहता था। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने इस पुल की मंजूरी दी और आज यह पुल तैयार होकर जनता को समर्पित किया जा रहा है। छह लेन के इस पुल पर पैदल यात्रियों के चलने के लिए 5-5 फुट के फुटपाथ भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।