{"_id":"573214014f1c1b160591a494","slug":"angry-teachers-against-transfer-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ शिक्षकों का फूटा गुस्सा, तबादला नीति से हैं नाराज","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सरकार के खिलाफ शिक्षकों का फूटा गुस्सा, तबादला नीति से हैं नाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 11 May 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
तबादला नीति के खिलाफ लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में घोषित की गई नई तबादला नीति पर मौलिक शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा। शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर डीसी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए संघ के जिला प्रधान चतर सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए नई नीति लागू करने जा रही है। जो शिक्षकों के हित को प्रभावित करने वाली है। प्रदेश भर में सभी जिलों में स्थानांतरण के लिए जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, राष्ट्रीय राजमार्ग से दूरी के हिसाब से जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
यह जोन नीति फरीदाबाद जिले के लिए सटीक नहीं बैठती। आठवां जोन कठिनाई वाले क्षेत्र मेवात व मोरनी हिल्स को बनाया गया है। इस आठवें जोन में सेवा प्रदान करने वाले शिक्षकों को बेसिक का 10 प्रतिशत अधिक वेतन मिलेगा। फरीदाबाद जिला एक छोटा जिला है इसमें सात जोन नहीं बनाए जा सकते।
विज्ञापन
मांग पत्र में स्थानांतरण नीति का विरोध तथा इसे निरस्त करने की मांग की गई। धरने को वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा शर्मा, समय सिंह, रामेश्वर यादव, संजय खोखर, जगदीश कौर, संयुक्त सचिव पवन कुमार, हरप्रसाद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गौड़, महेंद्र अधाना, सुभाष जैन और मोहन झा ने संबोधित किया।