{"_id":"5e5a342c8ebc3ec75811a695","slug":"delhi-violence-violent-mob-burnt-bsf-constable-mohammad-anees-house-bsf-engineers-will-repair-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसा: हिंसक भीड़ ने जलाया था जवान मोहम्मद अनीस का घर, मदद को पहुंची बीएसएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसा: हिंसक भीड़ ने जलाया था जवान मोहम्मद अनीस का घर, मदद को पहुंची बीएसएफ
Sat, 29 Feb 2020 03:27 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 29 Feb 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
हिंसक भीड़ ने जलाया बीएसएफ जवान मोहम्मद अनीस का घर
- फोटो : ANI
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान मोहम्मद अनीस का मकान भी दिल्ली हिंसा की भेंट चढ़ गया था। हिंसक भीड़ ने खजूरी खास इलाके में बीएसएफ कांस्टेबल के घर को भी आग लगा दी थी। लेकिन जवान ने अपने वरिष्ठों को इसकी जानकारी नहीं दी। जब समाचारों के जरिए वरिष्ठों को यह बात पता चली तो वो अपने जवान की मदद के लिए शनिवार दिन में उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन
Pushpendra Rathore, BSF Deputy Inspector General (Headquarters): BSF engineers have come with us. They will repair the house of constable Mohammad Anees. BSF will provide financial assistance to the family from its welfare fund. #DelhiViolence https://t.co/uUEoHOKQXk pic.twitter.com/eBDgUSjqoE
— ANI (@ANI) February 29, 2020विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल की एक टीम ने शनिवार को कांस्टेबल मोहम्मद अनीस के घर का दौरा किया। डीआईजी (मुख्यालय) पुष्पेंद्र राठौर ने कहा कि वह वर्तमान में ओडिशा में तैनात हैं और जल्द ही दिल्ली स्थानांतरित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीएसएफ इंजीनियर हमारे साथ आए हैं। वे कांस्टेबल मोहम्मद अनीस के घर की मरम्मत करेंगे। बीएसएफ कल्याण कोष से परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। बता दें कि तीन महीने बाद ही अनीस की शादी होने वाली है।
विज्ञापन