फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weather Forecast Today Update in Delhi NCR News: Delhi records coldest morning of this season on 31 december minimum temperature recorded at 3 point 3 degree celcius chilling waves

Delhi NCR Weather : गुरुवार को दिल्ली में दर्ज हुई मौसम की सबसे सर्द सुबह, पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Thu, 31 Dec 2020 11:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 31 Dec 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Delhi NCR News: Delhi records coldest morning of this season on 31 december minimum temperature recorded at 3 point 3 degree celcius chilling waves
दिल्ली में मौसम: दिल्ली में बढ़ी सर्दी, गुरुवार की सुबह बनी सबसे ठंडी - फोटो : एएनआई

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली में आज सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई है। दिल्ली के सफदरजंग सेंटर पर आज न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से चार डिग्री से भी ज्यादा कम है। बता दें कि इससे पहले इस मौसम में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री तक भी दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन


बुधवार को भी हड्डियां गला देने वाली ठंड ने परेशान किया। ठंड बढ़ने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान लगाया था कि नए साल से एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


इसका मुख्य कारण है कि मैदानी इलाकों में शुष्क और बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बुधवार को न्यूनतम केसाथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 16.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 3.5 डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिसंबर को 3.4 डिग्री था न्यूनतम तापमान
बीते मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले 20 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर शीत लहर की घोषणा करता है। गंभीर शीत लहर तब होती है जब न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होता है। 


विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं से मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश कर रही है। इससे उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। दो जनवरी से अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पांच जनवरी तक अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान है। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed