फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police special cell caught three accused for smuggling illegal weapons

दिल्ली: टिक-टॉक पर तस्कर से हुई मुलाकात, फिर दिल्ली से पंजाब और एमपी तक फैलाया नेटवर्क, ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 14 Mar 2022 05:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 14 Mar 2022 05:01 PM IST
सार

स्पेशल सेल डीसीपी जसमीत सिंह ने बताया कि आरोपियो की पहचान फौजी कॉलोनी, शेरपुर गांव लुधियाना निवासी सुभम उर्फ गुड्डू उर्फ राय (21), मिंटो कॉलोनी तिबा रोड लुधियाना पंजाब निवासी विजय भान (20) और गली नंबर-6, गांव दूगरी निर्मल नगर, लुधियाना पंजाब निवासी अभिषेक राय (29) के रूप में हुई।

विज्ञापन
Delhi Police special cell caught three accused for smuggling illegal weapons
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियार तस्करों को पकड़ा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर तीन अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर व पंजाब में सप्लाई करते थे। इनके कब्जे से नौ सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल व 12 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी दो वर्षों से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे हैं और दो वर्षों में 300 से ज्यादा अवैध हथियार सप्लाई कर चुके हैं। एक आरोपी अभिषेक राय सोशल मीडिया पर टिक-टॉक वीडियो बनाता था। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी जसमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान फौजी कॉलोनी, शेरपुर गांव लुधियाना निवासी सुभम उर्फ गुड्डू उर्फ राय (21), मिंटो कॉलोनी तिबा रोड लुधियाना पंजाब निवासी विजय भान (20) और गली नंबर-6, गांव दूगरी निर्मल नगर, लुधियाना पंजाब निवासी अभिषेक राय (29) के रूप में हुई।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पास ये जानकारी थी कि पंजाब का सुभम अपने साथियों के साथ अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा है। करीब दो महीने की जांच के बाद इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की 11 मार्च को सूचना मिली थी कि सुभम उर्फ गुड्डू समाचार अपार्टमेंट बस स्टैंड, मयूर विहार-एक में विजयभान को अवैध हथियारों की खेप देने आएगा। एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी सुभम और उससे अवैध हथियारों की खेप लेने आए विजयभान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को साकेत कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ के बाद एक टीम लुधियाना भेजी गई। पुलिस ने लुधियाना से उसके जिम से 13 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक स्वचालित पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
 

आरोपी अभिषेक टिक-टॉक पर हथियार तस्कर के संपर्क में आया

पूछताछ में शुभम ने बताया कि उसे अभिषेक राय के निर्देश पर खारगोन, मध्यप्रदेश के एक हथियार निर्माता-सह आपूर्तिकर्ता से बरामद पिस्टल और कारतूस की खेप मिली थी। अभिषेक ने बताया कि वह तीन वर्ष से जिम चलाता है। वह टिकटॉक पर अपना वीडियो व पोस्ट तैयार करता है। करीब दो वर्ष पहले वह अवैध हथियार तस्कर से मिला था। इसके बाद वह अवैध हथियारों की सप्लाई करने लगा।

नेट बैकिंग के जरिए हथियार सप्लायर के खाते में जमा होता था पैसा

अभिषेक ने पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी करना शुरू किया। वह नेट बैंकिंग के जरिए हथियार सप्लायर के बैंक खाते में पैसे भेजता था। हाल ही में अभिषेक ने मध्यप्रदेश के हथियार आपूर्तिकर्ता के बैंक खाते में 30000 रुपये ट्रांसफर किए थे। ये पंजाब में गैंगस्टर व बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई करता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed