{"_id":"5def7a7e8ebc3e87952b20cc","slug":"delhi-ncr-weather-updates-air-quality-index-weather-forecast-temperature","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर में बढ़ी ठंड, लगातार खराब हो रही वायु गुणवत्ता, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर में बढ़ी ठंड, लगातार खराब हो रही वायु गुणवत्ता, लोग परेशान
Tue, 10 Dec 2019 04:29 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 10 Dec 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में फिर खराब हुई हवा
- फोटो : अमर उजाला
बीते एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के कारण दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ने लगी है। हवा की धीमी रफ्तार के कारण छठे दिन दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। मंगलवार सुबह गाजियाबाद की वायु गुणवत्ता 419 दर्ज की गई जो खतरनाक श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को गाजियाबाद में सूचकांक 404 यानी गंभीर स्तर पर पहुंच गया, जबकि ग्रेटर नोएडा 377, गुरुग्राम 341 और नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 390 रहा। दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज के पास सूचकांक 391, जबकि जहांगीरपुरी, बवाना और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का सूचकांक 388 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सोमवार को भी दोपहर 02:49 पर एक्यूआई 342 रहा, जिसमें ग्वाल पहाड़ी पर 348 तो विकास सदन का एक्यूआई 336 दर्ज किया गया। खास बात यह है कि एनसीआर में धूप खिलने के बावजूद प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। सोमवार को दिन में हल्की स्मॉग छाई रही, जबकि शाम चार बजे के बाद ही ठंड का अहसास होने लगा।
विज्ञापन
अभी और बढ़ेगी ठंड
सोमवार को अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान और भी लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान घटने से रात में तेजी से ठंड बढ़ी है। वहीं, मौसम विभाग आगामी दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी की आशंका व्यक्त कर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद 12, 13 व 14 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे, साथ ही बारिश की भी पूरी संभावना है।