फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government increased number of dry days to 21

Delhi Dry Day: ड्राई दिनों की संख्या बढ़ा 21 हुई, दशहरा और दीवाली समेत इन त्योहारों पर बंद रहेंगी दुकानें

Tue, 04 Oct 2022 10:13 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई
पीटीआई Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 04 Oct 2022 10:13 PM IST
सार

पिछली आबकारी नीति (2021-22) के तहत ड्राई दिनों की संख्या को घटाकर केवल तीन जनवरी 26, 15 अगस्त और दो अक्टूबर कर दिया गया था। अब नई आबकारी नीति के तहत ड्राई डे की संख्या को फिर से बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
Delhi government increased number of dry days to 21
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली सरकार ने आगामी दिनों के लिए ड्राई डे की संख्या बढ़ाकर 21 दिन कर दी है। नई सूची में साल के बचे हुए दिनों में पांच दिन शराब के ठेके बंद रहेंगे।

विज्ञापन


पिछली आबकारी नीति (2021-22) के तहत ड्राई दिनों की संख्या को घटाकर केवल तीन जनवरी 26, 15 अगस्त और दो अक्टूबर कर दिया गया था। अब नई आबकारी नीति के तहत ड्राई डे की संख्या को फिर से बढ़ाया गया है।

विज्ञापन

आबकारी विभाग ने आदेश में कहा है कि पांच अक्टूबर को दशहरा, नौ अक्टूबर को ईद मिलाद-उन-नबी, महर्षि वाल्मीकि जयंती, 24 अक्टूबर को दीवाली, आठ नवंबर को गुरु नानक जयंती और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर के शहादत दिवस के दिन शराब के ठेके बंद रहेंगे। हालांकि, शराब परोसने वाले होटल, क्लब और रेस्त्रां खुले रहेंगे। होटल, क्लब और रेस्तरां को तीन राष्ट्रीय छुट्टियों यानी गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती पर शराब परोसने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed