{"_id":"5facd1330ca886453d092d10","slug":"delhi-air-quality-improves-from-severe-to-very-bad-but-condition-still-worse-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Air Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद भी सांसों का संकट बरकरार, 'गंभीर' श्रेणी से निकलकर हुई 'बहुत खराब'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Air Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद भी सांसों का संकट बरकरार, 'गंभीर' श्रेणी से निकलकर हुई 'बहुत खराब'
Thu, 12 Nov 2020 02:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 12 Nov 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में वायु प्रदूषण की मार
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बीते दो दिनों में सुधार हुआ है, अब यहां की हवा गंभीर श्रेणी से निकलकर बहुत खराब हो गई है। हालांकि खतरा अब भी बरकरार है। आज सुबह दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों का एक्यूआई 300 के पार और 400 के अंदर दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
इस तरह बीते काफी समय से गंभीर श्रेणी में चल रही दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है और वह बेहद खराब स्तर पर है लेकिन यह स्थिति भी आम इंसान के लिए नुकसान देह है। उस पर अब भी सांसों का संकट बरकरार है।
विज्ञापन
बता दें कि 0-50 के वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) को अच्छी श्रेणी का माना जाता है। वहीं 51-100 तक को संतोषजनक, 101 से 200 तक औसत, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब, 401 से 500 तक गंभीर श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
दिल्ली के कई इलाकों में जहां बीते कई दिनों से एक्यूआई 400 के पार था आज वहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के अंदर ही दर्ज किया गया है। जैसे आज सुबह वजीरपुर में 385, मुंडका में 389, आनंद विहार में 382, बवाना में 358 और द्वारका में 306 एक्यूआई दर्ज किया गया। यह सब बहुत खराब श्रेणी में आते हैं। वहीं कई ऐसे इलाके जहां कई दिनों से एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया जा रहा था, वहां 300 के अंदर ही दर्ज किया गया है।