फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Congress leader Sandeep Dikshit says army chief general bipin rawat a sadak ka gunda

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आर्मी चीफ को कहा 'सड़क का गुंडा', फिर मांगी माफी

Mon, 12 Jun 2017 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Jun 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
 Congress leader Sandeep Dikshit says army chief general bipin rawat a sadak ka gunda
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित - फोटो : ANI
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। रविवार को संदीप दीक्षित से जब मीडिया ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा की सीमा पर बयानबाजी के संदर्भ में सवाल किए, तो उन्होंने जनरल रावत को 'सड़क का गुंडा' कह दिया। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने संदीप दीक्षित के बयान का समर्थन नहीं किया है।
विज्ञापन


हालांकि, बयान देने के कुछ देर बाद ही संदीप दीक्षित ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा, 'मुझे वास्तव में लग रहा है कि मैंने गलत कह दिया।इसलिए मैं इसपर माफी मांगता हूं और अपना बयान वापस लेता हूं।
विज्ञापन


 
 

 संदीप दीक्षित ने क्या कहा?
'टाइम्स नाउ' के मुताबिक, संदीप दीक्षित से पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को लेकर सवाल पूछे गए थे। जिसके जवाब में संदीप ने कहा- हमारी सेना सशक्त है। जब भी पाकिस्तान ऐसी हरकत करता है, सेना उसको मुंहतोड़ जवाब देती है। ये सब जानते हैं। ये आज की बात नहीं है। ऐसा पिछले 70 सालों से चला आ रहा है।'
 



उन्होंने कहा- पाकिस्तान एक ही चीज कर सकता है और वो है अनाप-शनाप बयानबाजी देना। खराब तो तब लगता है जब हमारे थल सेना प्रमुख सड़क के गुंडे की तरह बयान देते हैं। पाकिस्तान कैसा है, ये जगजाहिर है। लेकिन, हमारे सेना अध्यक्ष भी इसी तरह का बयान क्यों देते हैं। यही नही, संदीप दीक्षित ने जनरल रावत की योग्यता और बर्ताव पर भी सवाल उठाए। 


जब इतिहासकार ने की थी जनरल रावत की डायर से तुलना
बता दें कि इसके पहले इतिहासकार पार्थो चटर्जी ने जनरल बिपिन रावत की तुलना ब्रिटिश जनरल डायर से की थी। डायर जलियांवाला कांड के लिए कुख्यात हैं। उन्होंने निहत्थे भारतीयों पर गोली चलाने का ऑर्डर दिया था। इस बयान के बाद इतिहासकार चटर्जी की काफी आलोचना हुई थी, लेकिन चटर्जी ने कहा कि वह अपने विचारों पर कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed