{"_id":"57e41e064f1c1bcd55a82371","slug":"youngsters-get-a-chance-take-a-job-fair-on-october-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को मिलेगा मौका, 6 अक्तूबर को लगेगा रोजगार मेला ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
युवाओं को मिलेगा मौका, 6 अक्तूबर को लगेगा रोजगार मेला
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 24 Sep 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के आईटीआई, पॉलीटेक्निक और अन्य तकनीकी दक्षता हासिल कर चुके युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए 6 अक्तूबर को रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसको लेकर औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।
विज्ञापन
जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि स्थानीय युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा। पिछले साल भी मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता के कुशल नेतृत्व में गांवों में सर्वे कर करीब 1500 युवाओं का चयन किया था।
विज्ञापन
जिसमें 800 युवाओं को रोजगार दिलाया गया था। 6 अक्तूबर को भी जनपद में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनपद की अधिक से अधिक इकाईयां भाग लेकर अपनी आवश्यकता के आधार पर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
जिन युवकों को रोजगार दिलाया जाएगा, उनकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।