फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young artists will ensure admission, made specific plans

युवा कलाकारों को मिलेगा पक्का दाखिला, बनाई विशेष योजना

Fri, 17 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 17 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Young artists will ensure admission, made specific plans

पढ़ाई के साथ आप में कोई एक्स्ट्रा करीकुलर एक्टिविटी (ईसीए) करते हैं तो डीएवी शताब्दी कॉलेज में दाखिला पक्का हो सकता है। युवा कलाकारों को मौका देने के लिए कॉलेज ने विशेष योजना बनाई है। हालांकि अभी महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय(एमडीयू) ने खेल की 5 फीसदी सीटें को छोड़कर सीटें आरक्षित नहीं की है। लेकिन, डीएवी कॉलेज ऐसे छात्रों को अपने यहां मौका दे रहा है।

विज्ञापन


एक्स्ट्रा एक्टिविटी में खेल के साथ डांस, गाना, कोरियोग्राफी, फाइन आट्र्स जैसी एक्टिविटी शामिल होती है। इसबार डीएवी कॉलेज में ईसीए के अंतर्गत आने वाले छात्रों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी है। छात्रों को अपने ईसीए से संबंधित सर्टिफिकेट आवेदन में भरने होंगे।
विज्ञापन


ऐसे बच्चों को कॉलेज वरीयता देते हुए दाखिला देगा। वरीयता का आधार ईसीए में राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना है। कॉलेज ऐसे बच्चों को दाखिला देने के लिए विश्वविद्यालय से सीटें भी बढ़वाता है। यहां बता दें कॉलेज पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र बिंदु भी है। कॉलेज की टीम अंतर यूनिवर्सिटी से लेकर नेशनल स्तर पर पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू की तर्ज पर सीटें आरक्षित करने की मांग
ईसीए वर्गो के अंतर्गत आने वाले छात्रों को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कॉलेजों में 5 फीसदी सीटें आरक्षित होती है। लेकिन, स्थिति स्पष्ट न होने के कारण ऐसे छात्र आरक्षण का फायदा नहीं उठा पाते। रंगकर्मी बृजमोहन वशिष्ठ ने एमडीयू में डीयू की तर्ज पर ईसीए के अंतर्गत सीटें आरक्षित करने की मांग की है।


कॉलेज में ईसीए के अंतर्गत आने वाले छात्रों को विशेष वरीयता दी जाएगी। कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी है। ऐसे छात्र सर्टिफिकेट के साथ आवेदन जरूर करें।
मुकेश बंसल, निदेशक, सांस्कृतिक विभाग डीएवी शताब्दी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed