फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yoga Day will be celebrated in all universities and colleges

यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में मनाया जाएगा योग दिवस

Mon, 20 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 20 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Yoga Day will be celebrated in all universities and colleges

देशभर में योग दिवस को 21 जून को मनाया जाएगा और इस देखते हुए चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने अपने अधीनस्थ सभी सरकारी-गैर सरकारी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वह संस्थानों में योग दिवस मनाए।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की ओर से साफ कहा गया है कि योग दिवस मनाए जाने के फोटोग्राफ भी सभी कॉलेज वेबसाइट पर अपलोड कर देखें। जिससे देख जा सकेगा कि किन-किन कॉलेजों ने इस निर्देश का पालन किया है। दरअसल, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से यूनिवर्सिटी को पत्र भेजकर 21 जून को योग दिवस मनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ने इस पत्र का हवाला देते हुए अपने से संबंद्घ सभी सरकारी-गैरसरकारी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं 21 जून को योग दिव मनाया जाए। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के साथ कॉलेज के प्रोफेसर और छात्र भी हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह निर्देश केवल कॉलेजों के लिए ही नहीं बल्कि यूनिवर्सिटी के लिए भी है। राष्ट्रीय सेवा योजना केकार्यक्रम समन्वयक डॉ.वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में योग प्रदर्शन, योग प्रवक्ताओं के भाषण और योगासन की फोटोग्राफ उनको दोपहर दो बजे तक मुहैया कराई जाए। जो कॉलेज इस निर्देश का पालन नहीं करेंगे इसकी रिपोर्ट यूनिवर्सिटी कुलपति को भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed