{"_id":"57deddb84f1c1b002ea82341","slug":"university-will-set-up-camp-for-longer-placements","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्लेसमेंट देने के लिए कैंप लगाएगी यूनिवर्सिटी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अब प्लेसमेंट देने के लिए कैंप लगाएगी यूनिवर्सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकेटीयू के छात्र अब प्लेसमेंट लेने के लिए नहीं बल्कि प्लेसमेंट देने के लिए कैंप लगाएंगे। यह योजना एकेटीयू की ओर से बनाई जा रही है। यूनिवर्सिटी अब छात्रों को रोजगार के साथ-साथ व्यवसाय के गुर भी सिखाएगी और फिर उनको कॉलेज परिसर में ही लोन भी दिलवाएगी। इस योजना को जल्द ही अमली जामा पहनाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने बताया कि अभी तक प्लेसमेंट को लेकर कॉलेज और यूनिवर्सिटी छात्रों की तैयारी कराती आ रही हैं, मगर अब छात्रों को ऐसा हुनर सिखाया जाएगा जिससे नौकरी मांगने के बजाय देने वालों की कतार में होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ छात्र नौकरी करने के बजाय व्यवसाय करने में ज्यादा रुचि रखते हैं लेकिन निजी तौर पर उन्हें लोन नहीं मिल पाता है। मगर अब यूनिवर्सिटी ऐसे छात्रों की प्रत्येक कॉलेज में एक सूची बनवाएगी और उनसे जो भी व्यवसाय करना चाहते हैं उनका प्रोजेक्ट तैयार कराएगी और फिर उसे यूनिवर्सिटी मंगाकर एक कमेटी से निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
इस कार्य को अमली जामा पहनाने के लिए बैंकों से बात की जा रही है और ऐसे छात्रों को लोन दिलाने के लिए यूनिवर्सिटी के स्तर से कॉलेजों में लोन मेला भी लगवाया जाएगा।
इसके लिए ओद्यौगिक इकाइयों के विशेज्ञों से भी बात की जाएगी, जिससे वह छात्र-छात्राओं को अनुभव और प्रशिक्षण दे सकेंगे। कुलपति ने बताया कि स्टार्ट अप योजना के तहत यह अभियान शुरू किया जाएगा।