फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Under Rule 134-A has not yet enrolled children

नियम 134ए के तहत अब तक नहीं मिला बच्चों को दाखिला

Sun, 17 Jul 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 17 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Under Rule 134-A has not yet enrolled children
परीक्षा

नियम 134 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित के लिए दोबारा बच्चों ने टेस्ट दिए, लेकिन अब तक दाखिला नहीं मिल पाया है। 

विज्ञापन


इसको लेकर मिशन तालिम संगठन और अभिभावक आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। मिशन तालिम ने बैठक कर अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया। मिशन तालिम का आरोप है कि दोनों टेस्टों में उर्तीण करीब 225 बच्चों में से अभी भी 50 से ज्यादा बच्चे दाखिले के लिए ठोकर खा रहे है। 
विज्ञापन


यहां बता दें नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क दाखिले के लिए शिक्षा विभाग ने दो बार लिखित परीक्षाओं का आयोजन किया था। 

दोनों परीक्षाओं में करीब 225 विद्यार्थियों 55 फीसद अंक लेकर दाखिले के लिए आवेदन किया। विभाग ने ड्रा निकालकर स्कूल अलॉट किए। लेकिन करीब 50 नौनिहालों और उनके अभिभावक दाखिले के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पास होने के बावजूद नहीं मिला दाखिला 
अभिभावकों का कहना है कि सरकार के निर्देश पर दाखिले के लिए नियम 134ए के विरुद्ध कराई गई पहली प्रवेश परीक्षा में पास विद्यार्थियों को अब तक दाखिला नहीं मिला है। अब दूसरी परीक्षा भी हो गई है। 


ये विद्यार्थी भी दाखिले के लिए भटक रहे हैं। जबकि स्कूलों में नए सत्र की करीब साढ़े तीन महीने की पढ़ाई हो चुकी है। इस कारण पिछड़े तबके के ये बच्चे पढ़ाई में भी पिछड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed