{"_id":"57d2bf954f1c1bbb6131744e","slug":"ug-pg-admissions-in-colleges-cell-sisisu-chance-finance","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू के सेल्फाइनेंस कॉलेजों में यूजी-पीजी दाखिले का मौका ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीसीएसयू के सेल्फाइनेंस कॉलेजों में यूजी-पीजी दाखिले का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू की ओर से संबंद्घ सभी कॉलेजों में अंडर ग्रेजएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में शनिवार तक कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे। दरअसल, यूनिवर्सिटी की ओर से सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के लिए दो मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन
मगर अब यूनिवर्सिटी कोई और सूची जारी नहीं करेगी। यदि कॉलेजों में सीट खाली रहती हैं तो उनके लिए ओपन मेरिट के आधार पर दाखिला प्रक्रिया को सहमति दे सकती है।
विज्ञापन
उधर, सीसीएसयू की ओर से बीए एलएलबी में रजिस्ट्रेशन कराने के अब 11 सितंबर तक मौका है। जो छात्र-छात्राएं अब रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाएंगे उनको आगे अवसर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं, सीसीएसयू की ओर से बैक परीक्षाओं का समय बढ़ा दिया गया है और अब 14 सितंबर तक परीक्षा फार्म भरे जा सकेंगे। यूनिवर्सिटी की ओर से 26 अक्तूबर से बैक परीक्षाओं को एक ही पाली में कराने की योजना भी बनाई है।