{"_id":"57ee5def4f1c1bdc76574dbb","slug":"ublic-schools-will-be-five-pitim-education-authorities-issued-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में पांच को होगी पीटीएम, शिक्षा अधिकारियों को जारी किए निर्देश","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सरकारी स्कूलों में पांच को होगी पीटीएम, शिक्षा अधिकारियों को जारी किए निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
School
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में शिक्षा में सुधार करने के लिए फिर से पीटीएम का दौर शुरू होने जा रहा है। पांच अक्तूबर को यहां शिक्षक-अभिभावकों की मीटिंग होगी।
विज्ञापन
इस दौरान विद्यार्थियों की परफॉरमेंस का मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही जो भी कमी होगी, टीचर अभिभावकों के साथ चर्चा करके दूर करेंगे।
स्कूलों में पीटीएम आयोजित किए जाने को लेकर मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भी लिखा है।
विभाग ने दिशा-निर्देश दिए हैं कि मीटिंग में सभी एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) सदस्य और अभिभावकों को बुलाया जाए। अभिभावकों की डायरी के माध्यम से अभिभावकों को पहले इसकी सूचना दी जाए।
विज्ञापन
बच्चों को निर्देश दिए जाएं कि जो नोट टीचर द्वारा लिखा गया है, उस पर अभिभावक के हस्ताक्षर कराकर लेकर आएं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अभिभावकों तक सूचना पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
मीटिंग में अभिभावकों के लिए पेयजल, बैठने और पंखे की उचित व्यवस्था की जाए। इतना ही नहीं मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि के माध्यम से मुनादी भी कराई जाए। स्कूल के बाहर 10 पोस्टर लगाए जाएं।
इसके अलावा बस अड्डा, बाजार, मंदिर में भी पोस्टर लगाए जाएं। बच्चों की पढ़ाई के अलावा उनकी किस क्षेत्र में रुचि है और वह किस-किस क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है।
इसकी चर्चा भी होगी। सभी स्कूल में पीटीएम एजेंडे के अनुसार हो रही है अथवा नहीं, इसकी निगरानी के लिए के लिए अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो रिपोर्ट बनाकर देगा। स्कूलों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।