फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Today will be released the third cutoff

आज जारी होगी तीसरी कटऑफ, अंकों में गिरावट का अनुमान

Wed, 13 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 13 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Today will be released the third cutoff
एडमीशन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) से संबंधित शहर के सभी कॉलेजों में तीसरी कटऑफ  बुधवार को जारी होगी। सरकारी कॉलेजों में दूसरी कटऑफ के तहत 50 फीसदी सीटें न भर पाने के कारण तीसरी कटऑफ में भारी गिरावट की उम्मीद है। वहीं, निजी कॉलेजों में कई कोर्सेज की तीसरी कटऑफ अंतिम कटऑफ होगी। हालांकि, इसमें महज दो से तीन फीसदी की गिरावट की उम्मीद है। लिहाजा, यहां दाखिले के लिए मारामारी रहेगी।

विज्ञापन


मंगलवार को दूसरी कटऑफ के तहत दाखिला पक्का करने का अंतिम दिन था। ऐसे में छात्र और अभिभावकों की भीड़ कॉलेजों में उमड़ी। बैंकों में फीस जमा करने के लिए शाम 4 बजे तक लंबी कतारें लगी रहीं। ऑनलाइन फीस जमा करने में भी विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक ऑफ पटियाला में पहुंची छात्र पूजा ने बताया कि उन्हें फीस जमा करने में डेढ़ से दो घंटे का समय लगा।
विज्ञापन


उधर, सरकारी कॉलेजों की तीसरी कटऑफ में बीकॉम आनर्स और बीएससी केमेस्ट्री में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है। मंगलवार तक हुए दाखिले को देखते हुए तीन से चार फीसदी गिरावट की उम्मीद है। वहीं, बीए अर्थशास्त्र, बीए मनोविज्ञान, बीएससी नॉन मेडिकल, बीसीए और बीबीए में कम से कम आठ से दस प्रतिशत की गिरावट दर्ज हो सकती है, क्योंकि दूसरी कटऑफ के तहत अभी भी इन कोर्स की 60 फीसदी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, निजी कॉलेजों में तीसरी कटऑफ में दाखिला पाने की दौड़ कठिन रहेगी। यहां दूसरी कटऑफ से 60 फीसदी सीटें भर चुकी हैं। बीकॉम ऑनर्स की तीसरी कटऑफ आखिरी होगी। इसके अलावा अन्य कोर्स में भी तीन से चार प्रतिशत की गिरावट आएगी। डीएवी कॉलेज के प्राचार्या सतीश अहूजा ने बताया कि अधिकांश कोर्स की तीसरी कटऑफ आखिरी होगी। दूसरी कटऑफ के तहत उनके कॉलेज में 70 फीसदी सीटें भर चुकी हैं। उम्मीद है कि तीसरी कटऑफ से सभी सीटें भर जाएंगी। बता दें कि इस कटऑफ के तहत 15 जुलाई दाखिला लेने का अंतिम दिन होगा। 16 जुलाई से नया सत्र शुरू हो जाएगा।

दयानंद कॉलेज ने जारी की तीसरी कटऑफ
फरीदाबाद (ब्यूरो)। एनएच-3 स्थित केएल मेहता दयानंद कॉलेज ने मंगलवार देर शाम तीसरी कटऑफ जारी कर दी। कॉलेज में ऑफलाइन दाखिला प्रक्रिया है। लिहाजा, दाखिले के लिए कॉलेज में काफी गहमा गहमी रही। बता दें कि तीसरी कटऑफ में बीकॉम को छोड़कर सभी में महज तीन प्रतिशत की गिरावट आई है। बीकॉम की दूसरी कटऑफ 82 से घटकर 80 फीसदी पर रुक गई है। इस कटऑफ से यहां सभी सीटें फुल हो जाएंगी।

केएल मेहता कॉलेज की तीसरी कटऑफ
कोर्स                            जनरल     सामान्य
बीएससी मेडिकल         73.2        60
बीएससी नॉन मेड         76.6        66
बीएससी होमसाइंस      60        55
बीकॉम पास                  65        58

बीकॉम कंप्यूटर            59        52
बीकॉम ऑनर्स              80        75
बीबीए                          65        58
बीएससी बायोटेक         70        60
बीए, बीसीए सभी के लिए

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed