फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three officers will be deployed at each examination center examination Actet

एचटेट परीक्षा में हर परीक्षा केंद्र पर तैनात होंगे तीन अधिकारी

Thu, 16 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 16 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Three officers will be deployed at each examination center examination Actet
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को नकल रहित करवाने को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन ने सभी 22 केंद्रों पर एक प्रशासनिक, एक नोडल अधिकारी और एक पुलिस लाइनिंग अधिकारी की नियुक्ति की है।

विज्ञापन


बुधवार को जिला उपायुक्त चंद्रशेखर ने आला अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बैठक में स्पष्ट कहा कि परीक्षार्थी को निर्धारित समय से कम से कम 10 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन


डेढ़ बजे के बाद पहुंचने वाले परीक्षार्थी परीक्षा नहीं दे पाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 17 सामान्य केंद्रों के अलावा पांच ऑनलाइन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लभगढ़ और फरीदाबाद एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित परीक्षा केंद्रों के ओवर ऑल इंचार्ज होंगे। उपायुक्त ने बताया कि सभी परीक्षार्थी एक बजकर 50 मिनट तक पहुंचना सुनिश्चित करें अन्यथा परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।


अभ्यर्थी केंद्र में केवल पैन और एडमिट कार्ड व एक अन्य आईडी ही लेकर आएं। एडमिट कार्ड पर राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित फोटो होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि जिले में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, एसडीएम फरीदाबाद महावीर प्रसाद, एसडीएम बल्लभगढ़ पार्थ गुप्ता, सीटीएम सतवीर मान, डीईओ डॉ. मनोज कौशिक सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed