{"_id":"5787dc0c4f1c1b217913db7b","slug":"the-second-cut-off-list-released-modified-doubts-remain-over-who-enrolled","type":"story","status":"publish","title_hn":" दूसरी संशोधित कटऑफ लिस्ट जारी, दाखिला लेने वालों पर संशय बरकरार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दूसरी संशोधित कटऑफ लिस्ट जारी, दाखिला लेने वालों पर संशय बरकरार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
कैंपस, एडमिशन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से बृहस्पतिवार को दूसरी संशोधित कटऑफ लिस्ट जारी कर दी गई। देरी से जारी होने के कारण कॉलेज सूची चस्पा नहीं कर पाए।
विज्ञापन
शुक्रवार को इसे चस्पा कर दिया जाएगा। इस कटऑफ के आधार पर 15 और 16 जुलाई को दाखिल लिए जाएंगे। हालांकि जिन छात्रों के दाखिले इससे पहले जारी हुई दूसरी कटऑफ से हो गए थे, उन पर अभी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
सीसीएसयू की ओर से दो बार पहली कटऑफ जारी की गई थी और अब दूसरी कटऑफ भी दो बार ही जारी की है। इससे दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राएं उलझन में रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी कटऑफ 9 जुलाई को जारी हुई थी। छुट्टी होने के कारण इसके आधार पर 11 और 12 जुलाई को दाखिले हुए और उसी दिन शाम को ही दूसरी कटऑफ वापस ले ली गई। इस बीच जो छात्र दाखिला ले चुके हैं, उन पर संशय बना हुआ है कि उनका दाखिला मान्य होगा या नहीं।
नोएडा डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा का कहना है कि शुक्रवार को कटऑफ लिस्ट नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। उसके बाद ही पता चलेगा कि जो दाखिले हो चुके हैं, उनका क्या किया जाएगा। शुक्रवार को ही छात्रों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी।