{"_id":"57dc432c4f1c1b7a31d47dca","slug":"the-noc-and-the-troubled-student-aketiu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनओसी और प्रवेश को लेकर एकेटीयू के छात्र परेशान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एनओसी और प्रवेश को लेकर एकेटीयू के छात्र परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
एकेटीयू परिसर में समस्साओं को लेकर जाने वाले छात्र और उनके अभिभावकों के लिए परेशानी बढ़ गई है चूंकि कॉलेज एनओसी दे नहीं रहे हैं और छात्रों को यूनिवर्सिटी में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे न तो छात्र यूनिवर्सिटी में जा पा रहे हैं और न उनकी समस्याओं का समाधान हो पा रहा है। दरअसल, एकेटीयू की ओर से प्रदेशभर के कॉलेजों को निर्देश दिए थे कि वह छात्र-छात्राओं की समस्याओं को स्वयं दूर कराएं और छात्रों को यूनिवर्सिटी आने से रोकें, चूंकि यहां पर काम प्रभावित होता है और भीड़ ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन
इसलिए कॉलेज ही हेल्प डेस्क खोले और उसके माध्यम से छात्रों की समस्याओं को एकत्र करके यूनिवर्सिटी भेजें।