फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The instructions given to the formation of anti-ragging committee AKTU colleges

एकेटीयू ने कॉलेजों को दिए एंटी रैगिंग कमेटी गठन के निर्देश

Fri, 03 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 03 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
The instructions given to the formation of anti-ragging committee AKTU colleges
कैंपस - फोटो : फाइल फोटो
शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले ही एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) की ओर से सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने संस्थानों में एंटी रैगिंग कमेटी का गठन कर लें। 
विज्ञापन


कमेटियों का गठन करके उसकी एक सूची विश्वविद्यालय को भेजी जाए। इसके अलावा कॉलेज सीसीटीवी कैमरा और हेल्पलाइन के अलावा छात्रों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाए।
विज्ञापन


एकेटीयू ने प्रदेश के सभी कॉलेजों को पत्र लिखा है कि शैक्षिक सत्र के शुरू होने से पहले ही संस्थान अपनी कमेटियों का गठन कर लें। इसके अलावा हॉस्टल वार्डन, कैंपस में सीसीटीवी कैमरे और छात्रों की भी एक कमेटी बनाई जाए, जो रैगिंग जैसी गतिविधियों पर नजर रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ने निर्देश दिए हैं कि कॉलेज की ओर से एक-एक हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएं। इससे छात्र-छात्राएं गोपनीय तरीके से शिकायत कर सकें और उनकी पहचान को भी छिपाया जाए। 


कमेटियों का गठन करके एक-एक सूची यूनिवर्सिटी को भी मुहैया कराई जाए। यूनिवर्सिटी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने एंटी रैगिंग कमेटी पर सख्त लहजे में सभी शिक्षण संस्थानों को हिदायत दी है कि इन मामलों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed