फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The final stage of admissions, third cut-off released

दाखिले की दौड़ अंतिम चरण में, तीसरी कटऑफ जारी

Thu, 14 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 14 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
The final stage of admissions, third cut-off released

दाखिले की दौड़ अंतिम चरण में पहुंच गई है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) से संबंधित शहर के कॉलेजों में बुधवार को तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी कर दी गई। तीसरी कटऑफ में जगह बनाने वाले छात्र 15 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद अगर कॉलेजों में सीटें खाली रहती हैं तो चौथी कटऑफ जारी की जाएगी। वहीं, 16 जुलाई से कॉलेजों में नया सत्र शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार सुबह कटऑफ ऑनलाइन जारी कर दी गई। इसके अलावा कॉलेजों में कटऑफ लिस्ट चस्पा की गई, ताकि छात्रों को सहूलियत मिल सके। पहली दो कटऑफ में जगह न बना पाने वाले छात्रों की भीड़ सुबह से ही कॉलेजों में जुटी रही। हालांकि, अधिकांश कोर्स में तीसरी कटऑफ नीचे आई है। कटऑफ जारी होने से पहले विद्यार्थियों के चेहरे पर बहुत तनाव था। लेकिन लिस्ट में नाम देखते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन


वहीं, कटऑफ में जगह न बनाने वाले छात्र मायूस नजर आए। तीसरी कटऑफ में 66 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी जगह मिली है। सरकारी कॉलेजों में बीकॉम को छोड़कर सभी कोर्स में चार से आठ फीसदी की गिरावट आई है। वहीं निजी कॉलेजों में महज दो से तीन फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। डीएवी कॉलेज के प्रचार्या सतीश अहूजा ने बताया कि बीकॉम पास व आनर्स की सीटें तीसरी कटऑफ में ही फुल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकॉम ऑनर्स में एक फीसदी की गिरावट
इस बार शहर के सातों कॉलेजों में बीकॉम ऑनर्स में दाखिला लेने के लिए मारामारी रही। तीसरी कटऑफ में महज एक प्रतिशत की गिरावट के चलते 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का भी इस कोर्स में दाखिला नहीं हो पाया है। नेहरू कॉलेज में दूसरी कटऑफ 82.6 से घटकर 81.2 पर रूकी। यहां दाखिला लेने पहुंचे माही व राहुल ने बताया की उन्हें बीकॉम ऑनर्स में दाखिला लेने था। इस कोर्स में नेहरू कॉलेज की कटऑफ सभी कॉलेजों से कम है। 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद भी कही दाखिला नहीं मिला।

16 जुलाई अंतिम मौका
वे विद्यार्थी जिन्होंने पहली व दूसरी लिस्ट सूची में जगह तो बना ली थी, लेकिन किसी कारण शेड्यूल अनुसार दाखिला नहीं ले पाए, तो उन्हें 16 जुलाई को मौका मिलेगा। कोर्स के अनुसार बची हुई सीटों की मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। इसमें पहली व दूसरी कटऑफ लिस्ट वाले छात्रों को प्रमुखता दी जाएगी।


कम प्रतिशत अंक वालों के पास भी मौका
60 फीसदी से कम अंक वाले विद्यार्थी ईवनिंग कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। नेहरू कॉलेज में बीए और बीकॉम दो ईवनिंग कोर्स हैं, जिनकी कटऑफ 55 फीसदी गई है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों को तीसरी कटऑफ में भी जगह नहीं मिली वह इन कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। सामान्य आवेदन मान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed