फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The dress code will be enforced from September 5

5 सितंबर से कॉलेज में लागू होगा ड्रेस कोड, नहीं हो रहा पालन

Fri, 02 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 02 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
The dress code will be enforced from September 5
लागू होगी ड्रेस कोड - फोटो : अमर उजाला

नोएडा महाविद्यालय में कक्षाएं शुरू हुए करीब एक माह हो गया है लेकिन अभी भी छात्र-छात्राएं ड्रेस कोड का पालन नहीं कर रहे हैं। इस पर कॉलेज प्राचार्या ने 5 सितंबर के बाद बिना ड्रेस के कक्षा में प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, सेक्टर-39 स्थित डिग्री कॉलेज में पिछले साल से ही ड्रेस कोड लागू है। इस साल भी इस नियम को लागू करने के लिए दाखिले के समय छात्र-छात्राओं से शपथ-पत्र लिया गया था।
विज्ञापन


जिसमें स्पष्ट कहा गया था कि छात्र-छात्राएं यदि कक्षा में ड्रेस में नहीं आते हैं तो उनको पहली बार नोटिस भेजा जाएगा और परिजनों को इस बारे में सूचित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि इसके बाद भी ड्रेस कोड का पालन नहीं हुआ तो दाखिला भी निरस्त किया जा सकता है। कॉलेज प्रशासन ने 8 अगस्त से कक्षाएं शुरू कर दी थीं और 15 दिन छात्र-छात्राओं को ड्रेस बनवाने के लिए दिए थे। मगर एक माह होने पर भी काफी संख्या में छात्र-छात्राएं बिना ड्रेस के ही कॉलेज आ रहे हैं।


बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक के लिए बना नियम 
कॉलेज के पास मेट्रो स्टेशन है और वहां से अक्सर बाहरी तत्व कॉलेज में बिना अनुमति के घुस आते हैं। जिससे कॉलेज का माहौल खराब होता है और बाहरी तत्व कॉलेज परिसर में इधर से उधर घूमते रहते हैं। इसलिए कॉलेज ने ड्रेस कोड शुरू किया गया था जिससे बाहरी लोगों का कॉलेज में प्रवेश बंद किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed