{"_id":"57b733ca4f1c1bfe136eaebd","slug":"the-college-did-not-written-complaint-of-hack-the-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट हैक मामले में कॉलेज ने नहीं दी लिखित शिकायत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
वेबसाइट हैक मामले में कॉलेज ने नहीं दी लिखित शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के एक कॉलेज की वेबसाइट हैक होने के मामले में कॉलेज की ओर से अभी लिखित शिकायत नहीं की गई है। उधर, कॉलेज में शुक्रवार को वेबमास्टरों द्वारा वेब को सुरक्षित रखने के लिए उपायों पर चर्चा की गई और इसमें विशेषज्ञों को भी बुलाया गया था।
विज्ञापन
दरअसल, सेक्टर-62 स्थित नामचीन कॉलेज की बुधवार शाम को वेबसाइट हैक कर ली गई। कॉलेज की वेबसाइट पर हैकर्स ने पाकिस्तान का झंडा लगा रखा था और पाकिस्तान जिंदाबाद समेत कई नारे भी लिख रखे थे।
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधन को जब इस घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने तुरंत उसे बंद करा दिया और मौखिक रूप से इस मामले की सूचना एसपी सिटी और सेक्टर-58 थाना पुलिस को दे दी गई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को कॉलेज प्रबंधन की ओर से वेब मास्टरों की तकनीकी विशेषज्ञों की करीब दो घंटे तक मीटिंग हुई। इसमें विशेषज्ञों ने बताया कि एसी डाट इन की वेबसाइट को हैक करके असामाजिक तत्वों ने एक प्रयोग किया है कि इस तरह से भविष्य में यदि वह वेबसाइट को हैक करना चाहे तो कर सकते हैं। इस बार करीब 14 हजार वेबसाइटों को हैकर्स ने हैक किया है।