फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The college administration strict uniform, 100 students showed up out of the way

यूनिफॉर्म को लेकर कॉलेज प्रशासन सख्त, 100 छात्र-छात्राओं को दिखाया बाहर का रास्ता

Fri, 09 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 09 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
The college administration strict uniform, 100 students showed up out of the way
डेमो पिक - फोटो : Getty

राजकीय डिग्री कॉलेज में यूनिफॉर्म को लेकर कॉलेज प्रशासन की सख्ती बरकरार है। बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर और कक्षाओं से करीब 100 छात्र-छात्राओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 

विज्ञापन


साथ ही कॉलेज की ओर से शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि जो छात्र यूनिफार्म के कारण नहीं आ रहे हैं उनकी अनुपस्थिति दर्ज की जाए। दरअसल, कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मंजू शर्मा ने 5 सितंबर से प्रत्येक विद्यार्थी के लिए यूनिफार्म में आने पर ही कॉलेज में प्रवेश देने के निर्देश दिए थे। पहले दिन करीब 50 छात्र-छात्राओं को कक्षाओं से बाहर किया गया था। 
विज्ञापन


6 सिंतबर को करीब 70 और 7 सितंबर को 100 छात्र-छात्राओं को बाहर कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर से करीब 100 छात्र-छात्राओं को कॉलेज से बाहर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्या का कहना है कि उन्होंने कॉलेज की ओर से यूनिवर्सिटी को समस्या बताई थी और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश से बड़ी घटना की आशंका व्यक्त करते हुए कॉलेज में यूनिफार्म लागू कराने की मांग की थी। 


यूनिवर्सिटी द्वारा अनुमति मिलने के बाद छात्र-छात्राओं से दाखिले के समय यूनिफॉर्म को लेकर शपथ पत्र भरवाया था। जिसमें यूनिफॉर्म को जरूरी बताया गया था।  इसलिए लगातार छात्र-छात्राओं पर सख्ती बरती जा रही है। कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि सख्ती की वजह से 90 फीसदी तक यूनिफॉर्म में कॉलेज आने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed