फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The application process in government colleges closed, awaiting cutoff now

सरकारी कॉलेजों में बंद हुई आवेदन प्रक्रिया, अब कटऑफ का इंतजार

Fri, 01 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 01 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
The application process in government colleges closed, awaiting cutoff now
शहर के सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया पर विराम लग गया है। वहीं, निजी कॉलेजों में ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन के लिए एक दिन का समय बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार यानी एक जुलाई तक इन कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकेगा। बृहस्पतिवार तक शहर के सात कॉलेजों में 7430 सीटों के लिए 25830 आवेदन आ चुके हैं। ऐसे में इस बार दाखिले के लिए छात्रों को टफ कंपीटीशन का सामना करना होगा।
विज्ञापन


अंतिम दिन होने के कारण सुबह से ही कॉलेजों में छात्रों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। हालांकि इस दिन आवेदन करने वालों की संख्या कम रही, लेकिन दस्तावेजों की हार्डकॉपी जमा करने वालों की तादात काफी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तक छात्र-छात्राओं ने अपने दस्तावेज जमा कराए। बृहस्पतिवार को कॉलेजों में आवेदन करने वालों की संख्या करीब 250 रही। इस बार जिले के साथ दिल्ली, यूपी के छात्र-छात्राओं ने भी यहां के कॉलेजों में आवेदन किया है।

इस वजह से पिछले सत्र के मुकाबले 10 फीसदी आवेदन अधिक आए हैं। ऐसे में सभी स्ट्रीम की कटऑफ ऊंची जाने की संभावना है।

एमडीयू के मुताबिक चार जुलाई को सभी आवेदनों की छटनी करके छह जुलाई को पहली कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद दूसरी कटऑफ 9 और तीसरी 13 जुलाई को जारी होगी। संभावना जताई जा रही है कि इस बार कॉलेजों में दूसरी और तीसरी कटऑफ में ही सीटे फुल हो जाएंगी।
 
यहां आज भी कर सकते हैं आवेदन

एनआईटी स्थित दयानंद कॉलेज, डीएवी कॉलेज, बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में शुक्रवार शाम चार बजे तक ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।

वहीं, नेहरू कॉलेज में महज स्नातकोतर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। ऑनलाइन आवेदन करने वालों को दस्तावेज की हॉर्डकॉपी एक जुलाई तक जमा करनी होगी।
 
बीकॉम ऑनर्स में सबसे अधिक आवेदन
इस बार सभी कॉलेजों में बीकॉम ऑनर्स के लिए मारामारी मचेगी। बीकॉम ऑनर्स में रिकॉर्ड तोड़ आवेदन आए हैं। इस कोर्स के लिए नेहरू कॉलेज और दयानंद कॉलेज को विद्यार्थियों ने पहली पंसद बनाया है।

नेहरू कॉलेज में 80 सीटों पर 836, अग्रवाल कॉलेज में 180 सीटों पर 309, डीएवी कॉलेज में 60 सीटों पर 754, राजकीय महिला कॉलेज में 160 सीटों पर 614 फॉर्म आए हैं। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य सतीश अहूजा ने बताया कि कटऑफ बहुत ऊंची रहेगी। कॉलेज में एक सीट पर 12 छात्रों की दावेदारी है।


16 जुलाई से नया सत्र
नेहरू कॉलेज की प्राचार्या विमला विश्रोई ने बताया कि सभी सरकारी कॉलेजों में एक जुलाई तक दस्तावेजों की हार्डकॉपी जमा होगी। यदि हार्डकॉपी कॉलेज आकर जमा नहीं कराई जाती है तो संबंधित छात्रों के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। 16 जुलाई ने नया सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed