{"_id":"577d56c64f1c1b446c7f9f8d","slug":"tech-will-be-four-and-a-half-years-of-studies-change-of-placement-due-to-falling-graph","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार साल होगी बीटेक की पढ़ाई, प्लेसमेंट के गिरते ग्राफ के चलते बदलाव","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
साढ़े चार साल होगी बीटेक की पढ़ाई, प्लेसमेंट के गिरते ग्राफ के चलते बदलाव
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकेटीयू से इंजीनियरिंग करने वाले छात्र-छात्राओं को अब चार नहीं, बल्कि साढ़े चार साल में बीटेक की डिग्री मिलेगी। विश्वविद्यालय ने अधिक से अधिक छात्रों का प्लेसमेंट कराने के लिए यह योजना बनाई है, जिसे अगले सत्र से लागू किया जा सकता है। यह निर्णय हाल ही में हुई एक बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
दरअसल, एकेटीयू से संबद्ध कुछ कॉलेजों को छोड़ दिया जाए, तो अधिकतर कॉलेज में प्लेसमेंट की बहुत बड़ी समस्या आ रही है। यदि कॉलेज प्लसमेंट के लिए कंपनियों को बुला भी लें, तो छात्र-छात्राएं कंपनियों के मानक पर खरे नहीं उतर पा रहे।
विज्ञापन
इस संबंध में एकेटीयू की ओर से कंपनियों पर एक सर्वे किया गया। इसमें यह बात सामने आई कि छात्र-छात्राओं को कंपनियों में काम करने का कोई ज्ञान नहीं होता है। जो कंपनी प्लेसमेंट करती है, उसे करीब छह माह प्रशिक्षण देने में ही लग जाता है।
विज्ञापन
इस सर्वे की रिपोर्ट को लेकर एकेटीयू में इसी सप्ताह एक बैठक हुई, जिसमें बीटेक पाठ्यक्रम चार के बजाय साढे़ चार साल करने का निर्णय लिया गया। हालांकि इसे अगले सत्र से लागू करने की योजना है।
बढ़े हुए छह माह के कार्यकाल में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों का ज्ञान कराया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश के सभी कॉलेजों से राय भी मांगी जाएगी, जिससे योजना में कुछ बेहतर बदलाव किया जा सके।
वेबसाइट पर होगी कॉलेजों की रैंकिंग
एकेटीयू ने कॉलेजों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपनी गुणवत्ता में सुधार लाएं। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विश्वविद्यालय योजना बना रहा है कि वेबसाइट पर ही कॉलेजों की रैंकिंग बनाकर अपलोड कर दी जाए, जिससे कॉलेज छात्र-छात्राओं को गुमराह नहीं कर पाएंगे।