{"_id":"57a35b354f1c1bda762bb7a4","slug":"teachers-will-go-to-court-on-practical-and-evaluation-remuneration","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन और प्रक्टिकल का मेहनताना न मिलने पर कोर्ट जाएंगे शिक्षक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मूल्यांकन और प्रक्टिकल का मेहनताना न मिलने पर कोर्ट जाएंगे शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकेटीयू के शिक्षकों का एक समूह मूल्यांकन और प्रक्टीकल आदि का शुल्क नहीं मिलने पर जल्द ही हाईकोर्ट जाएगा। इस मामले पर बृहस्पतिवार को एक बैठक नोएडा स्थित सेक्टर-62 के एक संस्थान में हुई।
विज्ञापन
शिक्षकों का आरोप है कि गर्मियों की छुट्टियां तक निरस्त कर दीं और डिजिटल मूल्यांकन कराया गया लेकिन अभी तक उनको प्रक्टीकल और मूल्यांकन का शुल्क नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले दिनों एकेटीयू की ओर से प्रदेश के सभी संबद्घ कॉलेजों को शासनादेश जारी किया था कि इस बार सेमेस्टर एग्जाम का डिजीटल मूल्यांकन कराया जाएगा। साथ ही मूल्यांकन करने वाले प्रोफेसरों को इस बार गर्मियाें की छुट्टियां भी निरस्त कर दी जाएं। जिससे डिजीटल मूल्यांकन को समय से पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन
परीक्षा होने के बाद छात्रों की कॉपी जांचने की प्रक्रिया के एवज में शिक्षकों को प्रति कॉपी 10 रुपये दिए जाते हैं। एक-एक प्रोफेसर की एक सेमेस्टर में 10 से 20 हजार रुपये तक मूल्यांकन राशि हो जाती है। इससे लाखों रुपये यूनिवर्सिटी पर शिक्षकों का बकाया है।