फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teacher suspended four absent, surprise inspections of schools by CM

चार गैरहाजिर अध्यापक निलंबित, डीएम ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण 

Tue, 26 Jul 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 26 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Teacher suspended four absent, surprise inspections of schools by CM
श‌िक्षक - फोटो : demo

डीएम के औचक निरीक्षण पर गैर हाजिर मिलने वाले चार अध्यापकों को निलंबित कर दिया गया। जबकि एक अध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया और एक अन्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले के 15 अधिकारियों ने 30 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर कानीगढ़ी के सहायक अध्यापक नीलम राघव, साकीपुर के शारदा, लड़पुरा की सम्बुल बानो तथा छलेरा की रजिया बानो को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं राजपुर से अंशु को कारण बताओ नोटिस तथा छलेरा की आरती सिंह को देरी से आने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिलाधिकारी एनपी सिंह के द्वारा ग्राम बादलपुर स्थिति मायावती राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य कक्ष में पहुंच उपस्थिति पंजिका की जांच की। जिलाधिकारी 10वीं कक्षा में पहुंचे और वहां पर पढ़ाई के संबंध में गुणवत्ता की जांच की। 


प्रधानाचार्या रितु गोयल ने जिलाधिकारी को बताया कि बच्चों के द्वारा घर पर ज्यादा टीवी देखने की जानकारी प्राप्त हो रही है। जिलाधिकारी ने मिड डे मील की जांच भी की। मौके पर  प्रधानाचार्य व अध्यापकों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed