फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teacher's Day: I smile on the faces of the students become teachers

शिक्षक दिवस : टीचर बन छात्रों के चेहरों पर आई मुस्कान 

Tue, 06 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 06 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Teacher's Day: I smile on the faces of the students become teachers
शिक्षक दिवस - फोटो : अमर उजाला
शहर के सभी स्कूलों में शिक्षक दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए तो कहीं पर बच्चाने शिक्षक बनकर पढ़ाया। 
विज्ञापन


इस दौरान छात्रों के चेहरों पर विशेष उत्साह देखने को मिला है। आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने शिक्षकों से आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान बच्चों को जीवन में शिक्षक के महत्व को भी बताया गया।
विज्ञापन


गीत और नाटक का किया मंचन 
विश्व भारती पब्लिक स्कूल के बैंड ने स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि काकरु के स्वागत में सुंदर धुन बजाई। उसके  बाद बच्चों ने गीत और नाटक का मंचन किया। छात्रों की इस प्रस्तुति ने शिक्षकों का दिल मोह लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान छात्रा स्निग्धा ने भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस राधा कृष्णन केबारे में जानकारी दी। वहीं महर्षि विद्यालय में भी शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। स्कूल के प्रिंसिपल उमेश सिंह सेंगर ने बताया कि आज के समय में शिक्षकों का उत्तरदायित्व बहुत बढ़ गया है। इसलिए उन्हें पूरी जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। 

वहीं रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्कूल की प्रिंसिपल अनुराधा शर्मा ने बच्चों को बताया कि शिक्षक के बिना ज्ञान अर्जित नहीं किया जा सकता है। 

शिक्षकों का किया गया सम्मान 
महामाया बालिका इंटर कॉलेज में भी उत्साह के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। इसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा की शिक्षा अधिकारी डॉ. मीना सिंह और स्कूल की प्रिंसिपल प्रतिभा चौधरी भी उपस्थित हुई। इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया। वहीं मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल में भी हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान छोटे बच्चों ने बड़े बच्चों को ग्रीटिंग कार्ड भी दिए। 

थिएटर के माध्यम से बताया महत्व
आरके मॉडर्न स्कूल में शिक्षक दिवस अनोखे तरीके से मनाया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य बीके मुद्गल ने  कविताओं और अभिनय के माध्यम से बच्चों को शिक्षक का महत्व बताया गया। 


शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए थिएटर आर्टिस्ट देवाशीष वर्मा और सृष्टि शुक्ला ने प्रस्तुति दी। युवा कवि राजपाल सिंह ने कविताओं के माध्यम से पाठशाला लगाकर बच्चों को समझाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed