{"_id":"57c7f6ef4f1c1b59212cb057","slug":"study-2-only-women-college-in-faridabad-is-facing-net-qualified-teacher-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना प्रोफेसर कैसे होगी पढ़ाई, एकमात्र महिला कॉलेज को नहीं मिल पा रहे नेट क्वालीफाई शिक्षक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बिना प्रोफेसर कैसे होगी पढ़ाई, एकमात्र महिला कॉलेज को नहीं मिल पा रहे नेट क्वालीफाई शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
women college in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी बनने जा रहे फरीदाबाद में उच्च शिक्षा को ग्रहण लगता जा रहा है। एक तरफ छात्र परंपरागत विषय को छोड़कर विज्ञान एवं गणित के प्रति रूचि बढ़ा रहे हैं, दूसरी तरफ कॉलेजों में गणित एवं भौतिक विषय को पढ़ाने के लिए प्रोफेसर नहीं मिल पा रहे हैं। शहर के सेक्टर 16 ए स्थित राजकीय महिला कॉलेज में प्रोफेसर न होने से पढ़ाई व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन
कॉलेज में भौतिक विज्ञान विषय पढ़ाने के लिए कोई प्रोफेसर नहीं है। वहीं गणित के लिए एक प्रोफेसर होने के बाद भी पढ़ाई में व्यवधान पैदा हो रहा है। कॉलेज में सत्र शुरू हो गया है। कॉलेज की करीब 250 छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा में बालिका शिक्षा पर जोर देने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन बेटियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं बरकरार हैं। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक क्लास रूम की कमी तो है, लेकिन हालात अभी नियंत्रण में हैं। समय रहते नए ब्लॉक का निर्माण कराने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन
1600 छात्राएं, नहीं बढ़ी कोई सुविधाएं
शहर के एकमात्र राजकीय महिला कॉलेज में वर्तमान में 1600 छात्राएं अध्ययन कर रही हैं। वर्तमान में चल रही दाखिला प्रक्रिया के बाद संख्या बढ़ने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है, लेकिन छात्राओं की संख्या के मुकाबले सुविधाओं में कोई बढ़ोतरी नहीं हो पाई है। कॉलेज में पानी पीने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर लगा एक वाटर कूलर बंद पड़ा मिला। बुधवार को बारिश होने पर प्राचार्य कक्ष के पास पानी टप-टप बहता दिखा।
नहीं मिल पा रहे नेट क्वालीफाई शिक्षक
राजकीय महिला कॉलेज को गणित एवं भौतिक विज्ञान विषय पढ़ाने के लिए कोई नेट क्वालीफाई योग्यताधारी नहीं मिल पा रहा है। जानकारी के अनुसार यूजीसी ने कॉलेज में पढ़ाने के लिए नेट क्वालीफाई की अनिवार्यता कर रखी है। ऐेस में कॉलेज प्रशासन द्वारा नेट योग्यताधारी का चयन किया जा रहा है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। गत वर्ष भी छात्राओं को पढ़ाई में परेशानी झेलनी पड़ी थी।
भौतिक विज्ञान एवं गणित विषय के लिए नेट क्वालीफाई योग्य शिक्षक नहीं मिल पा रहा है। जिससे पढ़ाई में व्यवधान पैदा हो रहा है। नेट क्वालीफाई की तलाश की जा रही है।-डॉ संतोष कुमारी, प्राचार्य, राजकीय महिला कॉलेज
कॉलेज की समस्याओं से प्राचार्य को अवगत कराया था। समस्याओं के समाधान का आश्वासन कॉलेज प्रशासन की तरफ से दिया गया था लेकिन अब तक समस्याएं बरकरार हैं।-मीनू, प्रांतीय छात्रा प्रमुख, एबीवीपी