{"_id":"57e690ea4f1c1b8341a82228","slug":"students-will-be-able-to-carry-over-for-the-examination-the-chance-to-be-close-to-grace","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरीओवर परीक्षा में बैठ सकेंगे छात्र, ग्रेस से पास होने वाले को मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कैरीओवर परीक्षा में बैठ सकेंगे छात्र, ग्रेस से पास होने वाले को मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) लागू होने के बाद जो छात्र ग्रेस अंक से पास हुए थे वह भी कैरीओवर परीक्षा में बैठ सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को 5 अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म जमा करने होंगे। परीक्षा के तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि इसी शैक्षिक सत्र से विवि में सीबीसीएस को लागू किया गया था। इसके बाद कैरीओवर परीक्षाएं कराने पर पाबंदी लगा दी गई थी। मगर सीबीसीएस सिस्टम में काफी संख्या में छात्र फेल हो गए।
विज्ञापन
फेल छात्रों ने विवि पर जाकर हंगामा किया। इसके बाद यूनिवर्सिटी की ओर से छात्रों के भविष्य को देखते हुए पास होेने के लिए 60 से घटाकर 50 फीसदी कर दिया गया। इस व्यवस्था में भी काफी छात्र पास हो गए, मगर कुछ छात्र-छात्राएं ग्रेस से ही पास हो सके। जिन छात्रों का फाइनल सेमेस्टर था, उनके लिए परेशानी हो गई थी।
विज्ञापन
एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक जेपी पांडेय ने बताया कि विवि ने कैरीओवर परीक्षाओं में ऐसे छात्रों को बैठने का मौका देने का फैसला किया है। इसके लिए अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को 5 अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म भरकर जमा करने होंगे।