फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Strictly on ragging cases, colleges will form committee

रैगिंग के मामले सामने आने पर सख्ती, कॉलेजों में बनेगी कमेटी 

Wed, 05 Oct 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 05 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Strictly on ragging cases, colleges will form committee
रै‌‌गिंग - फोटो : Demo Pic

लगातार सामने आ रहे रैगिंग के मामलों के मद्देनजर एकेटीयू ने खुद ही एंटी रैगिंग अनुश्रवण समिति का गठन किया है, जिसमें एक अध्यक्ष समेत चार सदस्य बनाए गए हैं।

विज्ञापन


वहीं, कॉलेजों को भी एंटी रैगिंग समिति और एंटी रैगिंग स्क्वायड बनाने के निर्देश दिए हैं। एंटी रैगिंग समिति से कोई भी पीड़ित छात्र दोनों स्तरों पर अपनी शिकायत दे सकता है। वहीं, रैगिंग रोकने का कार्य स्क्वायड करेगी।
विज्ञापन


डॉ. अब्दुल कलाम प्रावधिक विश्वविद्यालय द्वारा गठित एंटी रैगिंग अनुश्रवण समिति कॉलेजों में औचक निरीक्षण करेगी और वहां छात्रों से बातचीत करेगी वहीं रैगिंग रोकने के लिए बनाई प्रबंधन की व्यवस्था देखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति की अध्यक्षता एकेटीयू के प्रोफेसर जगवीर सिंह, फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर को बनाया गया है। इनके निर्देशन में प्रोफेसर नीलम श्रीवास्तव आईटी लखनऊ, प्रोफेसर एके सोलंकी बीआईईटी झांसी, प्रोफेसर एके सक्सेना केएनआईटी सुल्तानपुर, डॉ. एसएस सोम उप परीक्षा नियंत्रक एकेटीयू इसके सदस्य होंगे।


वहीं, विश्वविद्यालय के कुलसचिव पीके गंगवार ने एआईसीटीई का नोटिफिकेशन जारी करते हुए प्रत्येक विश्वविद्यालय, कॉलेज और डीम्ड यूनिवर्सिटी में भी एंटी रैगिंग समिति जल्द बनाने के निर्देश दिए हैं। यह समिति कॉलेज/विवि के प्रमुख की अध्यक्षता में गठित होगी। जिसमें पुलिस, आम जनता, लोकल मीडिया, गैर सरकारी समितियां, वरिष्ठ छात्र, नव प्रवेशी छात्र, अभिभावक, फैकेल्टी मेंबर (महिला-पुरुष) होने चाहिएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed