{"_id":"57f68f314f1c1b807f26f89e","slug":"strictly-on-bogus-appointment-of-teachers-would-give-the-pen-and-the-base-number-of-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति पर सख्ती, कॉलेजों को देना होगा पेन और आधार नंबर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति पर सख्ती, कॉलेजों को देना होगा पेन और आधार नंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकेटीयू ने पिछले दिनों करीब 20000 फर्जी शिक्षकों को कॉलेजों में तैनात पाया था। ये ऐसे शिक्षक हैं, जो एक-दो नहीं बल्कि कई-कई कॉलेजों में काम कर रहे हैं। मगर अब ऐसा नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
फर्जी नियुक्ति पर सख्ती बरतते हुए एकेटीयू ने सभी कॉलेजों से शिक्षकों के पेन कार्ड और आधार नंबर मांगा है। इसके बाद एक शिक्षक एक ही कॉलेज में पढ़ा सकेगा। इसी साल शैक्षिक सत्र की शुरुआत में यूनिवर्सिटी ने शिक्षकों का सत्यापन किया था।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के कॉलेजों में 20000 शिक्षक फर्जी पाए गए थे। इनमें कॉलेजों ने शिक्षकों के दस्तावेज लगाकर अध्यापकों की संख्या पूरी कर मोटी रकम बचा रहे थे, वहीं छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा था।
विज्ञापन
शिक्षकों ने भी अपने शैक्षिक दस्तावेज कई कॉलेजों में दे रखे थे। एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि पिछले दिनों कुछ कॉलेजों में फर्जी शिक्षकों के बारे में पता चला था।
इसे रोकने और मानक के अनुसार कॉलेजों में शिक्षक तैनात कराने के लिए कॉलेजों से शिक्षकों का पेन और आधार संख्या मांगी गई है। इससे पता लगाया जा सकेगा कि कॉलेज में कोई फर्जी नियुक्ति तो नहीं हुई।