फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Started the admission process, students in cyber cafes have holiday help

शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया, छुट्टी में छात्रों ने साइबर कैफे की ली मदद

Mon, 06 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 06 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Started the admission process, students in cyber cafes have holiday help
दाखिले

जिले के सरकारी कॉलेजों में रविवार से दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। करीब 11 बजे उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले की बेवसाइट लांच कर दी। रविवार की छुट्टी होने के कारण पहले दिन सरकारी कॉलेज नहीं खुले। इसलिए विद्यार्थियों ने साइबर कैफे पर जाकर ऑनलाइन फार्म भरा।

विज्ञापन



सुबह के समय बीएससी के विषय की कैटेगरी नहीं मिल पाने के चलते विद्यार्थियों और साइबर कैफे वालों की सिरदर्दी बनी रही। हालांकि विद्यार्थियों द्वारा टोल फ्री नंबर पर फोन करने के बाद दिक्कत दूर हो गई। निजी कॉलेजों द्वारा दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के बाद रविवार को उच्चतर शिक्षा निदेशालय के माध्यम से सरकारी कॉलेजों में भी दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गया। 
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम के बाद से ही इंतजार कर रहे विद्यार्थियों ने सुबह से ही एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने की बाट जोह रहे थे। करीब 11 बजे निदेशालय ने अपना ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल शुरू किया। पिछले वर्ष की तुलना में इसबार व्यवस्था ज्यादा दुरूस्त रही। पिछले साल छात्रों को ऑनलाइन प्रक्रिया और सर्वर डाउन को लेकर समस्या झेलनी पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ 48 छात्र भर सकेंगे फार्म
ऑनलाइन दाखिला व्यवस्था को दुरूरत करने के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में इसबार विशेष तैयारी की गई है। दाखिलों को लेकर कॉलेज में स्पेशल लैब बनाई गई है। जिसमें 48 नए कंप्यूटर लगाए गए हैं। 


इन कंप्यूटरों को 4जी स्पीड के डाटा कनेक्शन से जोड़ा गया है। कंप्यूटरों पर कोई भी विद्यार्थी अपना फार्म भर सकता है, वह भी नि:शुल्क। इसबार कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों के करियर काउसिंग पर भी ध्यान देने का निर्णय लिया है। कॉलेज इसबार 8 जगहों पर करियर काउंसलिंग सेंटर बना रखा है, जहां शपर विद्याथीऱ अपने करियर संबंधित दिक्कत का समाधान कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed