फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   So will online attendance, attendance at home, then the University will send the letter

अब ऑनलाइन होगी हाजिरी, उपस्थिति कम हुई तो यूनिवर्सिटी घर भेजेगी चिट्ठी

Tue, 21 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 21 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
So will online attendance, attendance at home, then the University will send the letter

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के तहत आने वाले कॉलेजों के छात्र अब कॉलज नहीं आएंगे तो परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। अगर उपस्थिति कम रहती है तो यूनिवर्सिटी छात्रों को प्रवेश-पत्र ही जारी नहीं करेगी।

विज्ञापन


इस बार रजिस्ट्रेशन के दौरान ही छात्रों से माता-पिता के मोबाइल नंबर और उनकी मेल आईडी ले ली है।दरअसल, सीसीएस यूनिवर्सिटी के तहत आने वाले कॉलेजाें में बीए,एमए समेत कुछ कोर्स में छात्र-छात्राएं रेग्यूलर एडमिशन लेते हैं।
विज्ञापन


मगर दाखिला लेने के बाद कॉलेज की ओर रुख भी नहीं करते हैं और सीधे ही परीक्षा देने पहुंच जाते हैं। लेकिन इस बार छात्र-छात्राएं ऐसा नहीं कर पाएंगे। यूनिवर्सिटी ने रजिस्ट्रेशन के दौरान ही माता-पिता या अभिभावक का मेलआईडी, मोबाइल, नंबर और लैंड लाइन नंबर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यूनिवर्सिटी सभी कॉलेजों से सप्ताहवार अटेंडेंस ऑन लाइन ले लेगा और जिन छात्रों की उपस्थिति कम होगी तो उनको विश्व विद्यालय ही अभिभावकों को चिट्ठी भेजेगा।


यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि लगातार छवि को धूमिल किया जा रहा था, इसे सुधारने के लिए ऐसी प्रक्रिया की जा रही है। जिससे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को पत्र के माध्यम से उनकी उपस्थिति के बारे में अवगत कराया जाएगा। साथ ही अगर 75 फीसदी से कम उपस्थिति हुई तो प्रवेश पत्र ही जारी नहीं करेगा। जिससे छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित रह जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed