{"_id":"57a8aabd4f1c1b2a12ee4448","slug":"sixth-cutoff-finished-will-continue-now-in-open-merit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू की छठी कटऑफ खत्म, अब जारी होगी ओपन मेरिट ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीसीएसयू की छठी कटऑफ खत्म, अब जारी होगी ओपन मेरिट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
कैंपस, एडमिशन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू की ओर छठी कटऑफ का आज अतिम दिन था और अब यूनिवर्सिटी कोई भी कटऑफ जारी नहीं करेगी। यूनिवर्सिटी की ओर से मंगलवार को मेरिट के अनुसार दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
छठी कटऑफ तक जिले के तीनों कॉलेजों में 1418 दाखिले हुए हैं। दरअसल, पिछले डेढ़ माह से सीसीएसयू की ओर से दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी और एक के बाद एक छह कटऑफ जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
मगर अभी तक करीब 60 से 65 फीसदी सीट ही भर पाई हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में सीट भरने के लिए यूनिवर्सिटी ने मंगलवार से ओपन मेरिट के अनुसार दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
दाखिला प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से छात्रों से ऑन लाइन फार्म भरवाया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों की मेरिट लिस्ट कॉलेज जारी करेंगे और उसकी सूची यूनिवर्सिटी को भेजेंगे जिसके बाद दाखिला शुरू कर दिए जाएंगे।
मेरिट से दाखिला के बाद यूनिवर्सिटी दस्तावेज भी मंगाएगी जिससे यह पता लगाया जा सके कि किसी कॉलेज द्वारा मेरिट सूची में किसी तरह की धांधली तो नहीं की है।
नोएडा डिग्री कॉलेज में 447 सीट हैं। इनमें 252 बीए, 145 बीकॉम और 50 सीट बीएससी में भरी हैं। मिहिर भोज डिग्री कॉलेज दादरी में कुल 459 सीट हैं।
इनमें बीए में 226,बीकॉम में 34 और बीएससी में 199 छात्र-छात्राओं ने दाखिले लिए हैं। जबकि कुमारी मायावती महिला डिग्री कॉलेज में कुल 512 सीट हैं और इनमें बीए में 395, बीकॉम 62 और बीएससी में 55 सीट भरी जा सकी हैं। बाकी सीट भरने के लिए मंगलवार से मेरिट प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही भरी जा सकेंगी।