{"_id":"57d056554f1c1b3d3b3195d1","slug":"self-financing-colleges-affiliated-to-sisisu-became-the-first-choice-of-traditional-course","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीसीएसयू से संबद्ध सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में पारंपरिक कोर्स बने पहली पसंद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीसीएसयू से संबद्ध सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में पारंपरिक कोर्स बने पहली पसंद
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू से संबद्ध सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में छात्र इस बार प्रोफेशनल कोर्स से दूरी बना रहे हैं, जबकि पारंपरिक कोर्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस बार बीबीए को छात्रों ने कैरियर बनाने के लिए चुना है।
विज्ञापन
सीसीएसयू की ओर से सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के लिए दो कट ऑफ जारी कर दी गई हैं। इनमें बीए और बीबीए को अधिक पसंद किया गया है। अभी तक करीब 1500 छात्रों ने बीबीए और करीब एक हजार छात्रों ने बीए को चुना है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि दोनों ही पाठ्यक्रमों को पसंद किया जा रहा है। अभी दो मेरिट लिस्ट जारी की गई हैं। जल्द ही तीसरी मेरिट जारी की जाएगी, उसमें दोनों के बराबर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बैक परीक्षा फॉर्म भरने का आज अंतिम दिन
सीसीएसयू ने प्रोफेशनल कोर्स के फेल छात्रों को इस बार बैक परीक्षा देने का मौका दिया है। इन पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं को भी पारंपरिक कोर्स के साथ बृहस्पतिवार को बैक परीक्षा फॉर्म भरने का मौका दिया है।
दरअसल, यूनिवर्सिटी की ओर से बैक परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख आठ सितंबर रखी गई है और अब प्रोफेशनल कोर्स के छात्र-छात्राओं को भी इस परीक्षा में शामिल कर लिया है और उनको बृहस्पतिवार तक का समय दिया गया है, ताकि वह अपने परीक्षा फॉर्म भर सकें।