{"_id":"5790e7fe4f1c1b6949c4c016","slug":"seeking-to-increase-20-percent-of-seats-in-government-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कॉलेजों में 20 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सरकारी कॉलेजों में 20 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
एडमीशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नगराधीश सतबीर मान को ज्ञापन सौंपकर जिले के सभी सरकारी कॉलेजों में 20 फीसदी सीटें बढ़वाने की मांग की गई।
विज्ञापन
बता दें कि सुबह बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष कृष्ण अत्री के नेतृत्व में सेक्टर-12 लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने एमडीयू के खिलाफ नारेबाजी की। उनकी मांग है कि स्नातक कक्षाओं, बीएससी, बीकॉम, बीए और बीबीए में 20 फीसदी सीटें बढ़ाई जाएं।
विज्ञापन
अत्री का आरोप है कि कम सीटों की वजह से काफी संख्या में छात्रों को दाखिल नहीं मिल पा रहा है। लिहाजा, स्नातक कक्षाओं की सीटें बढ़ा कर छात्रों को राहत दी जाए। अत्री ने बताया कि कॉलेजों में 4 से 5 कटऑफ आ चुकी है, इसके बाबजूद 70 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्र भी दाखिले के लिए धक्के खा रहे हैं। प्रदेश सचिव लोकेश गौड़ ने कहा कि अगर जल्द मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन