फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   School children from three years of getting drinking water supply is off

स्कूली बच्चों को तीन साल से नहीं मिल रहा पीने का पानी,  बंद है सप्लाई 

Fri, 07 Oct 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 07 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
School children from three years of getting drinking water supply is off
स्‍कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

देश की राजधानी से महज 30 किलोमीटर दूर बसे फरीदाबाद के गाजीपुर गांव में पिछले तीन साल से स्कूली बच्चों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन


आपको सुनकर हैरानी होगी लेकिन ग्रामीण खुद इस बात को कह रहे हैं। यहीं नहीं सरकारी ट्यूबवेल की जमीन पर निगम अधिकारियों द्वारा कब्जा भी किया गया है। 
विज्ञापन


सीएम विंडो पर भेजी शिकायत में गांव निवासी भवर सिंह व नरेश कुमार आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं। शुक्रवार हो सेक्टर-12 हुडा कंवेंशन सेंटर में होने वाली ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में राज्य के सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर इसकी सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव निवासी भवर सिंह और नरेश कुमार आदि का कहना है कि गांव गाजीपुर में 10 दिसंबर 2013 से पीने का पानी बंद है। सरकारी स्कूल में भी बच्चों के लिए पीने का पानी नहीं है। 


जबकि उनका गांव नगर निगम सीमाक्षेत्र में आता है। इस बाबत ग्रामीणों ने 25 फरवरी 15 को नगर निगम प्रशासन से शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन समस्या आज तक हल नहीं हुई। 

उनका आरोप है कि जो सरकारी ट्यूबवेल की जमीन है उसको नगर निगम के अधिकारी अपने लोगों द्वारा कब्जा करवा रहे हैं। इस मुद्दे को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में भी रखा गया है। कमेटी के  अध्यक्ष एवं राज्य सरकार के मंत्री मनीष ग्रोवर आज सुनवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed