फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SC-ST students will carry an honorarium of mobile repairing training

एससी-एसटी छात्रों को मानदेय के साथ मिलेगा मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण

Tue, 21 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 21 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
SC-ST students will carry an honorarium of mobile repairing training

जिले के अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर मुहैया करने के लिए मोबाइल रिपेयरिंग करने का चार माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद अभ्यर्थी को पांच हजार रुपये मानदेय भी मिलेंगे।

विज्ञापन


जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त जीपी गोस्वामी ने बताया कि प्रदेश में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए उद्योग निदेशालय कानपुर की तरफ से कौशल विकास (तकनीकी) बढ़ाने के लिए चार माह का एक सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इस योजना के तहत जनपद की स्थानीय जरूरतों व रोजगार संभावनाओं के चलते 36 महिला एवं पुरुषों को मोबाइल रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग ट्रेड में चार माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास हो। प्रशिक्षण के लिए 10 जुलाई तक सूरजपुर स्थित  जिला उद्योग केंद्र में आवेदन जमा किए जाएंगे। आने वाले आवेदकों का 11 जुलाई को साक्षात्कार होगा। प्रशिक्षण के बाद अभ्यर्थियों को पांच-पांच हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed