फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   results from the angry students scored at the college gate lock

रिजल्ट नहीं आने से नाराज छात्रों ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला

Fri, 23 Sep 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 23 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
results from the angry students scored at the college gate lock

विश्वेश्वरैया कॉलेज में बीटेक के चौथे सेमेस्टर परीक्षा के आठ माह बाद भी रिजल्ट नहीं आने पर छात्रों ने गेट पर हंगामा कर ताला लगा दिया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द रिजल्ट नहीं आया तो कॉलेज खुलने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


देर तक चले हंगामे के बाद कॉलेज प्रबंधनके आश्वासन के बाद छात्रों ने गेट खोल दिया।  छात्रों के मुताबिक बीटेक- सिविल ट्रेड के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा करीब आठ माह पहले हुई। कई माह तक परिणाम नहीं जारी होने पर छात्र बार बार कॉलेज प्रशासन से इसकी वजह पूछते रहे। 
विज्ञापन


लेकिन हर बार परीक्षा परिणाम जल्द जारी कर दिए जाने का आश्वासन मिलता रहा। जिससे नाराज छात्रों ने बृहस्पतिवार को कॉलेज गेट पर हंगामा कर ताला जड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे बाकी के छात्र व प्रशासन न तो गेट से प्रवेश कर पाए और न ही बाहर जा सके। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्रों ने एक नहीं सुनी और तत्काल रिजल्ट आने की मांग पर अड़े रहे। 


प्रबंधक एस पी सिंह ने कॉलेज गेट पर जाकर छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया और रिजल्ट जारी करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद छात्रों ने गेट खोला। वहीं विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के रजिस्ट्रार एसपी सिंह ने कहा है कि जिन छात्रों के रिजल्ट रुके हुए हैं उसे हर हाल में 29 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed