{"_id":"57e420424f1c1b0222a83d69","slug":"results-from-the-angry-students-scored-at-the-college-gate-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट नहीं आने से नाराज छात्रों ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
रिजल्ट नहीं आने से नाराज छात्रों ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वेश्वरैया कॉलेज में बीटेक के चौथे सेमेस्टर परीक्षा के आठ माह बाद भी रिजल्ट नहीं आने पर छात्रों ने गेट पर हंगामा कर ताला लगा दिया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द रिजल्ट नहीं आया तो कॉलेज खुलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
देर तक चले हंगामे के बाद कॉलेज प्रबंधनके आश्वासन के बाद छात्रों ने गेट खोल दिया। छात्रों के मुताबिक बीटेक- सिविल ट्रेड के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा करीब आठ माह पहले हुई। कई माह तक परिणाम नहीं जारी होने पर छात्र बार बार कॉलेज प्रशासन से इसकी वजह पूछते रहे।
विज्ञापन
लेकिन हर बार परीक्षा परिणाम जल्द जारी कर दिए जाने का आश्वासन मिलता रहा। जिससे नाराज छात्रों ने बृहस्पतिवार को कॉलेज गेट पर हंगामा कर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
जिससे बाकी के छात्र व प्रशासन न तो गेट से प्रवेश कर पाए और न ही बाहर जा सके। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्रों ने एक नहीं सुनी और तत्काल रिजल्ट आने की मांग पर अड़े रहे।
प्रबंधक एस पी सिंह ने कॉलेज गेट पर जाकर छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया और रिजल्ट जारी करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद छात्रों ने गेट खोला। वहीं विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के रजिस्ट्रार एसपी सिंह ने कहा है कि जिन छात्रों के रिजल्ट रुके हुए हैं उसे हर हाल में 29 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा।