{"_id":"57d6f3414f1c1beb5bd4762d","slug":"ready-to-stop-imitating-university-colleges-instructions-to-install-cctvs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल रोकने के लिए विश्वविद्यालय तैयार, कॉलेजों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नकल रोकने के लिए विश्वविद्यालय तैयार, कॉलेजों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू ने मेरठ और सहारनपुर मंडल के सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने कॉलेजों में सीसीटीवी कमरे लगवा लें।
विज्ञापन
इसके अलावा इस बार परीक्षाओं की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। जिन कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या फिर लगने वाले हैं, उनको विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि नकल के चलते बागपत के एक कॉलेज का तो सेंटर ही निरस्त कर दिया था। इसे देखते हुए सभी कॉलेजों को सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए थे। एक बार फिर विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को कैमरा लगवाने केलिए कहा है, जिससे उन्हें परीक्षा से पहले ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
इससे विश्वविद्यालय में बैठे-बैठे ही कॉलेजों में होने वाली परीक्षाओं की मानिटरिंग की जा सकेगी। इसके अलावा कॉलेज द्वारा वीडियो रिकार्डिंग कराने की भी व्यवस्था कराई जाएगी। विशेष बात यह है कि इस प्रक्रिया में सीसीटीवी फुटेज से कोई छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा।