फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Providing false information on college scholarships portal raging VC

स्कॉलरशिप पोर्टल पर कॉलेजों के गलत जानकारी देने पर भड़के वीसी

Tue, 30 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 30 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Providing false information on college scholarships portal raging VC
- फोटो : Demo pic
सीसीएसयू के वाइस चांसलर एनके तनेजा ने बताया कि मेरठ और सहारनपुर मंडल के कुछ महाविद्यालय और कॉलेजों ने छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2016 के तहत लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में विवि के पोर्टल पर जाकर इन गलतियों को सुधार लिया जाए। अगर किसी छात्र की छात्रवृत्ति बाधित होगी तो उसके लिए कॉलेजों के प्राचार्य, निदेशक और सचिव ही जिम्मेदार होंगे। 
विज्ञापन


विवि ने स्कॉलरशिप का एक पोर्टल बनाया है। इस पर महाविद्यालय और कॉलेज को अपने-अपने छात्रों का विवरण देना होता है, मगर कुछ कॉलेजों ने आधा-अधूरा फॉर्म भरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए और बीकॉम का रिजल्ट घोषित
विवि ने बीए प्रथम वर्ष के कॉलेज कोड 861 और बीकॉम तृतीय वर्ष के कॉलेज कोड 683 का व्यक्तिगत रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट वेबसाइट पर डाल दिया गया है।

सीसीएयू ने मेरिट की जारी
सीसीएसयू ने सोमवार को अंडर ग्रेजुएट की व्यावसायिक पाठ्यक्रम और पोस्ट ग्रेजुएट की परंपरागत कोर्स की मेरिट जारी कर दी। सोमवार से ही कॉलेजों ने दाखिले शुरू कर दिए हैं। 


पहली सूची के दाखिले 31 अगस्त के बजाय 2 सितंबर तक होंगे। दूसरी मेरिट 3 सितंबर को जारी होगी। इसके अलावा एलएलबी के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार से शुरू हो गए हैं जबकि बैचलर ऑफ फिजिकल एजूकेशन के लिए मंगलवार से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed