{"_id":"57c831424f1c1bf4212cb256","slug":"professors-and-students-will-not-be-able-to-enter-without-noc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू : बिना एनओसी प्रवेश नहीं कर सकेंगे प्रोफेसर व छात्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एकेटीयू : बिना एनओसी प्रवेश नहीं कर सकेंगे प्रोफेसर व छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकेटीयू में अब किसी भी कॉलेज के प्रोफेसर या छात्र बिना अनुमति के प्रवेश नहीं कर पाएंगे। यूनिवर्सिटी में जाने के लिए उन्हें संबंधित कॉलेज से एनओसी लेकर आनी होगी, उसके बाद ही यूनिवर्सिटी में प्रवेश किया जा सकेगा।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ने परिसर में लगातार बढ़ रही कॉलेजों के प्रोफेसर, स्टाफ, छात्र और उनके अभिभावकों की संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया है, सभी के यूनिवर्सिटी में पहुंचने से कार्य भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन
एकेटीयू के प्रेस प्रवक्ता पवन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पिछले दिनों यूनिवर्सिटी की ओर से सभी कॉलेजों को पत्र भेजकर कहा गया था कि वे छात्रों की समस्याओं को अपने स्तर से हल कराएं।
विज्ञापन
चूंकि समस्याओं को लेकर छात्र और परिजन यूनिवर्सिटी आते हैं। ऐसे में वे लोग भी परेशान होते हैं और यूनिवर्सिटी का काम भी प्रभावित होता है। छात्रों और उनके अभिभावकों के अलावा कॉलेजों के स्टाफ और प्रोफेसर भी लगातार यूनिवर्सिटी आते रहते हैं। इसलिए अब एकेटीयू की ओर से प्रवेश पर ही रोक लगा दी गई है।
अब किसी भी छात्र, प्रोफेसर या स्टाफ को यूनिवर्सिटी आने से पहले अपने कॉलेज से एनओसी लेनी होगी। उसके बाद ही वे यूनिवर्सिटी में प्रवेश पा सकेंगे।
कैसे करें परेशानी दूर
यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों के निदेशक और प्राचार्यों को निर्देश दिए थे कि वे अपने कॉलेज स्तर पर एक सेल बनाएं और सभी समस्याओं को वहां पर दर्ज कराएं।
इसके बाद सभी छात्रों की समस्याओं से संबंधित आवेदनों पर कॉलेज का एक लेटर नत्थी करें और एक कर्मचारी को यूनिवर्सिटी भेजकर शिकायतों का निस्तारण कराकर ले जाएं। इससे छात्र और उनके अभिभावक भी परेशान नहीं होंगे और यूनिवर्सिटी में भीड़ भी नहीं लगेगी।