{"_id":"576fe3944f1c1bcf7379aa63","slug":"private-schools-will-re-examination-for-admission-under-134-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों में दाखिले के लिए 134ए के तहत दोबारा होगी परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
निजी स्कूलों में दाखिले के लिए 134ए के तहत दोबारा होगी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 27 Jun 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राईवेट स्कूलों में अपने नौनिहालों का दाखिला कराने का सपना देख रहे अभिभावकों के लिए रविवार खुशी का दिन रहा। राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा नियम 134ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में फ्री दाखिले से वंचित बच्चों को अब आखिरी बार एक और मौका दिया है।
विज्ञापन
अब ये बच्चे 3 जुलाई को खंड स्तर पर होने वाले टेस्ट में फिर से शामिल हो सकेंगे। बता दें फरीदाबाद जिले में करीब 900 बच्चों ने दाखिले की इच्छा जताई थी।
लेकिन एक मई को हुए टेस्ट में सिर्फ 384 बच्चों ने परीक्षा दी। जिनमें सिर्फ 75 बच्चे उर्तीण हो पाएं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे आदेश के मुताबिक 3 जुलाई को होने वाले टेस्ट में केवल वही बच्चे शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पहले से आवेदन कर रखा है और मई के टेस्ट में पास नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
क्योंकि अभिभावकों का कहना था कि इन बच्चों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला था। इसलिए उन बच्चों को सरकार ने एक और मौका देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन