फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Polytechnique: Security Fees deadline today

पॉलीटेक्निक : सिक्योरिटी फीस जमा करने की अंतिम तारीख आज

Tue, 26 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 26 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Polytechnique: Security Fees deadline today
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से होने वाली पॉलीटेक्निक में तीसरे चरण की आवंटन सूची सोमवार को जारी कर दी गई। तीसरे चरण में कुल चार हजार अभ्यर्थियों को सीट मिली। 

विज्ञापन


इन अभ्यर्थियों को मंगलवार तक तीन हजार रुपये सिक्योरिटी फीस जमा करनी होगी। इसके बाद अभ्यर्थी फ्रीज या फ्लोट का आप्शन चुन सकता है। वहीं, सिक्योरिटी फीस जमा न करने वाले अभ्यर्थियों का सीट पर दावा नहीं रहेगा।
विज्ञापन


जबकि 28 जुलाई से चौथे चरण की काउंसलिंग की शुरुआत होगी। 28 और 29 जुलाई को नए अभ्यर्थी पंजीकरण कर सकेंगे। पहले से पंजीकृत अभ्यर्थी को पंजीकरण या च्वायस लॉक करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 से 30 जुलाई के बीच नए पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रमाणपत्र सत्यापित कराने होंगे। दो से तीन अगस्त को सीट आवंटन तथा सिक्योरिटी फीस जमा करनी होगी। 

25 से 6 अगस्त तक सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को अपने संस्थानों में रिपोर्ट करनी होगी। एक से छह अगस्त के बीच संस्थानों को अपने यहां भरी सीटों का ब्यौरा देना होगा। आठ अगस्त को सभी संस्थानों में पूल काउंसलिंग होगी।


बता दें, पॉलीटेक्निक में पहले चरण में 27 हजार और दूसरे चरण में 11 हजार अभ्यर्थियों ने सिक्योरिटी फीस जमा करके सीट लॉक की थी। हालांकि सरकारी संस्थानों की ज्यादातर सीट भरने के बाद अब अभ्यर्थियों का रुझान भी कम होता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed