{"_id":"5759797a4f1c1bca389c5bc3","slug":"people-who-choose-to-study-with-earnings-in-job-choice","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाई के साथ पढ़ाई करने वाले नौकरीपेशा लोग यहां चुनें विकल्प","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कमाई के साथ पढ़ाई करने वाले नौकरीपेशा लोग यहां चुनें विकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
एडमिशन
यदि आप नौकरीपेशा हैं और किसी वजह से ग्रेजुएशन नहीं कर पाए हैं तो आपके पास रेगुलर कॉलेज से ग्रेजुएशन करने का शानदार विकल्प है।
विज्ञापन
शहर के पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में ईवनिंग क्लासेज के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि इन कक्षाओं की व्यवस्था प्रदेश के केवल तीन ही कॉलेजों में उपलब्ध है। जोकि सिरसा, बहादुरगढ़ और फरीदाबाद में स्थित हैं।
विज्ञापन
शहर के पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में आर्ट स्ट्रीम में बीए रेगुलर कोर्स की 160 और बीकॉम की 160 सीटें हैं। दोनों कोर्स की कुल 320 सीटों के लिए अब तक 700 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
ईवनिंग कॉलेज में दाखिले की प्राथमिकता उन ही छात्रों को दी जाती है जो समय के अभाव के चलते रेगुलर पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। कॉलेज प्राचार्या डॉ. विमला बिश्नोई ने बताया कि बृहस्पतिवार तक कॉलेज में दाखिले के लिए 2800 आवेदन आ चुके हैं, जिसमें 720 ईवनिंग कॉलेज के हैं।
कॉलेज प्रशासन का प्रयास है कि ईवनिंग कॉलेज में आर्ट स्ट्रीम के अलावा साइंस भी शुरू की जा सके, लेकिन फिलहाल इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग की मंजूरी नहीं मिली है।
मॉर्निंग कॉलेज की तर्ज पर ईवनिंग कॉलेज में संचालित कोर्स के छात्रों को परीक्षाओं में बैठने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। ईवनिंग के छात्रों को कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों जैसे स्पोट्र्स, कल्चरल, एनसीसी, एनएसएस व लाइब्रेरी के प्रयोग की सुविधा है, लेकिन दूरस्थ शिक्षा के तहत पढ़ रहे छात्र इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते हैं।